फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसरेहर के पूर्व एसओ के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बसरेहर थाने में तैनात रहे एक दरोगा ने पूर्व एसओ सहित तीन लोगों पर उसका मोबाइल चोरी करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात दरोगा सुशील कुमार द्विवेदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह पूर्व में बसरेहर थाने में तैनात था। बसरेहर थाने के तत्कालीन एसओ उदय भान सिंह ने अपने दो हमराह सिपाहियों के साथ मिलकर उसका मोबाइल चुरा लिया। जब उसने खोजबीन की तो जानकारी मिली कि उसका मोबाइल इन लोगों ने चुरा लिया है। इस पर उसने उन लोगों से अपना मोबाइल मांगा तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया। प्रभारी एसओ हरवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चोरी, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


-बसरेहर के पूर्व एसओ पर चोरी की रिपोर्ट
-कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें