इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बादरी पूठ में शराब के लिए पैसा मांगने पर दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
गांव निवासी प्रेम बाबू शराब पीने आदी है। गुरुवार को उसने छोटे भाई से शराब के लिए पैसा मांगे तो भाई राजवीर ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। दोनों को चोटें आईं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का सीएचसी में डाक्टरी परीक्षण कराया। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।