फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर पकड़े

Wed, 05 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बसरेहर पुलिस द्वारा बरामद की गईं चोरी की बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार शाम एक बाइक सर्विस सेंटर के पास से दो वाहन चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की नौ बाइकें बरामद की हैं। मौके से एक दर्जन गाड़ियों के कलपुर्जे भी मिले हैं। आरोपियों के तीन साथी भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बसरेहर थाना प्रभारी भालूसिंह भाटी को मुखबिर से सूचना मिली कि सेंट्रल बैंक के सामने एक बाइक सर्विस की दुकान में चोरी की गाड़ियां बिकने वाली हैं। इस पर थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी, विजय सिंह, होरीलाल, सिपाही प्रदीप, कान्हा सिंह, लक्ष्मण सिंह, निसार अहमद के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। विशाल और संजीव निवासी अकबरपुर को पकड़ लिया गया। उनके पास से नौ चोरी की बाइकें बरामद कीं। दो बाइकों के इंजन, पेट्रोल टैंक, हेड लाइट,  315 बोर का तमंचा, दो कारतूस भी मिले हैं। वहीं कुछ वाहन चोर भाग निकले। आरोपियाें ने उनके नाम राधामोहन उर्फ  राधे यादव निवासी मिलकिया थाना चौबिया, जसवीर सिंह निवासी अकबरपुर थाना बसरेहर और बीटू बताए हैं। बसरेहर थाना प्रभारी ने बताया कि इटावा व आसपास के जिलों से चुराकर लाई गईं बाइकों को पांच से सात हजार में बेचा जाता था। जो बाइकें नहीं बिकती थीं, उसके पुर्जे निकालकर बेच देते थे। एसएसपी शिवहरी मीना ने बसरेहर पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें