फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार(इटावा)। भारी मात्रा में नशीले पाउडर को बेचने जा रहे हिस्ट्रीशीटर को ऊसराहार पुलिस ने दबोच लिया। हिस्ट्रीशीटर के पास से चार तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी टॉप 10 अपराधियों में शामिल है।
विज्ञापन



चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार हमराही पुलिस फोर्स के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर कठौतिया पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर भारी मात्रा में नशीला पाउडर बेचने जा रहा है। इसके बाद कठौतिया पुल के आसपास पुलिस ने नाकेबंदी कर ली। कुछ ही देर में धर्मवीर पुल के समीप पहुंचा तो पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से झोले में 125 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। झोले में 315 बोर के चार तमंचे रखे थे। जेब से कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि धर्मवीर उर्फ छोटे पुत्र मलखान सिंह थाना क्षेत्र के परूसरामपुर गांव का रहने वाला है। वह कुख्यात अपराधी है। जनपद के टॉप टेन अपराधियों में शामिल धर्मवीर ने इसी वर्ष थाना क्षेत्र में एक परिवार पर जानलेवा हमला किया था। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसका भाई भी शातिर अपराधी है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर को ऊसराहार पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें