फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रपुराशाला गांव के दो घरों में पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेबर (इटावा)। सर्द रातों में खाकी की सुस्ती का फायदा उठाते हुए चोर चंद्रपुरा शाला गांव में दो घरों को निशाना बनाकर पांच लाख का सामान ले गए। गुरुवार सुबह नींद खुलने पर बिखरा सामान देखकर घरवालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



गांव चंद्रपुरा शाला में रहने वाले अजीत सिंह यादव पुत्र तिलक सिंह बुधवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बाहर के कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर साड़ियों की रस्सी बनाकर पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। यह सीढ़ियों के रास्ते घर में नीचे उतर कर कमरे में पहुंचे। एक बक्से में सोने चांदी के आभूषण व नगदी रखी थी। यह बक्से को उठा कर छत पर ले गए। यहां बक्से का ताला तोड़ कर इसमें से 40300 रुपयों के अलावा दो सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, छह अंगूठी, दो जोड़ी तोड़ियां निकाल कर ले गए। बक्से को छत पर डाल गए।

इसके बाद चोरों ने अजीत सिंह यादव के पड़ोसी अंजुल पुत्र रूप सिंह के यहां चोरी की घटना अंजाम दी। अंजुल रिश्तेदारी में गए थे। मां आशा देवी घर में अकेली थीं। चोर जीने के रास्ते घर में घुस गए। यहां से सोने की तीन चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी के अलावा 80 हजार रुपये ले गए। सुबह चोरी की जानकारी पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर के पीछे लटकी साड़ियों की रस्सी बनाकर चढ़े थे चोर
चंद्रपुरा शाला गांव के दो घरों से पांच लाख की चोरी, वारदात के समय परिवार के लोग बाहर के कमरे में सो रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें