इटावा। कार मोड़ने को लेकर दीवान का गांव के लोगों से झगड़ा हो गया। विवाद में बढ़ते ही मारपीट होने लगी। दीवान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। दीवान आगरा के एक थाने में तैनात है। वह रिश्तेदारी के निमंत्रण पर परशुपुरा गांव आया था।
औरैया जनपद के कस्बा बाबरपुर अजीतमल के मुहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी सुरेशबाबू पुत्र बालादीन ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 नवंबर को वह भांजे के साथ ग्राम परशुपुरा में रिश्तेदार वरमादीन की पुत्री अंजलि की शादी में निमंत्रण में आया था। तभी अखिलेश कुमार, मनीष, संतोष, रंगलाल,विनोद निवासीगण अज्ञात ने उनके व भांजे के साथ मारपीट की। उनका कहना था कि ये लोग महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे, उन्होंने रोका तो मारपीट की। वहीं ग्रामीण व जांच करने गई पुलिस कुछ और ही कहानी बात रही है।
हल्के के एसआई नेमसिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति शादी में कार से आया था। ग्राम परशुपुरा में कार न मुड़ा पाने पर उक्त व्यक्ति पुलिसिया रौब में शराब के नशे में ग्रामीणों को गाली गलौज करने लगा। महिलाओं को भी गली गलौज करने पर ग्रामीणों से हाथापाई हो गई थी।