फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यात्रियों का बैग उठा ले गये बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना स्टेशन के आउट पर रुकी अवध एक्सप्रेस की जनरल बोगी से दो यात्रियों का बैग उठाकर बदमाश भाग गए। पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ बैग लूट ले जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली 19040 अप अवध एक्सप्रेस बुधवार रात को 1:49 बजे भरथना आउटर पर खड़ी हो गई। जनरल बोगी में सवार प्रयागराज के कौरांव थाना ददियारपुर गांव के जयप्रकाश पुत्र राजाराम दुबे व कुशीनगर के गोविंद प्रजापति का बदमाश बैग लूटकर ले गए। दोनों ही यात्रियों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। बाद में इटावा स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी थाने को प्रार्थना पत्र दिया। यात्रियों ने बताया कि वे सत्संग सुनने कोटा जा रहे थे। बैग में कपड़े और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन आउटर पर यादव नगर के पास अंधेरे में खड़ी थी। लुटेरे इसी का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें