फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल काटने के विवाद में फायर रिपोर्ट नही

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिठौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ललूपुरा चौरेला में खेत में खड़ी सरसों की फसल को काटने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी । इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ललूपुरा में एक व्यक्ति ने एक खेत की बैनामा कराया था। उसने उस जमीन पर सरसों की फसल को दी थी। गुरुवार को जब वह फसल काटने के लिए गया तो दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए। उन्होंने फसल काटने का विरोध किया। इसी पर दोनों पक्ष में विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। बाद में दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। लेकिन पुलिस को मौके पर कोई नहीं मिला। एसओ बिठौली अनिल यादव ने बताया कि फसल काटने को लेकर हुए विवाद में किसी ने एक फायर किए जानकारी मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें