फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने तमंचा के बल पर युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइस ख्वाजा रोड पर सरेशाम बाइक से आ रहे एक युवक को बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने तमंचा के बल पर लूट लिया। लुटेरे उसके पास से नगदी व गले से चेन लूट ले गए। सरेशाम हुई लूट की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां निवासी प्रमोद दीक्षित बाइक से मंगलवार को किसी काम से उदी मोड़ गए थे। जब वे करीब साढे़ छह बजे वापस इटावा आ रहे थे। ख्वाजा रोड पर इटावा की ओर से बाइक से जा रहे तीन लुटेरों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। लुटेरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसके गले में पड़ी सोने की चेन व 55 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे ग्वालियर बाईपास की ओर भाग निकले।

प्रमोद ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली के अलावा सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिसने लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लुटेरों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें