गिले शिकवे हुए दूर, छह जोड़े साथ रहने को राजी
इटावा। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस लाइन में चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को टीम के सदस्यों ने छह जोड़ों को समझा बुझाकर साथ रहने के लिए राजी कर लिया।
रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में टीम के सदस्य डा शैलेंद्र शर्मा, चित्रा परिहार महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुभद्रा वर्मा की टीम ने परिवार परामर्श केंद्र में आए लोगों को समझाया। आपसी सहमति से साथ रहने वालों में शिल्पा पत्नी विकास निवासी पुल कहारान कोतवाली, भूदेवी पत्नी कमलेश कुमार निवासी छिंगे की नगरिया थाना जसवंत नगर, रोशनी पत्नी मोहन लाल निवासी इकदिल, कल्पना पत्नी अरुण सिंह निवासी चकरनगर, माला पत्नी संजीव कुमार निवासी अड्डा जालिम थाना सिविल लाइन पूनम पत्नी जितेंद्र निवासी सिरसा थाना बसरेहर शामिल है। महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुभद्रा वर्मा ने बताया कि इस सप्ताह में कुल 25 फाइलें प्राप्त हुई जिसमें छह में समझौता हुआ और चार फाइलों को बंद कर दिया गया। 15 फाइलों को अगली तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया।