इटावा। जसवंतनगर के फूलरई गांव में फजूल खर्ची को लेकर घरवालों ने फटकार लगाई। इससे परेशान किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी।
ब्लाक क्षेत्र के फूलरई में रहने वाले राम नरेश की 11 वर्षीय पुत्री उपासना उर्फ बेबी एक जनवरी नववर्ष पर ग्रीडिंग कार्ड खरीदने गई थी। इस पर परिजनों ने फिजूलखर्ची पर फटकार दिया। इसी वजह से वह क्षुब्ध थी।
उसने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। प्रधान रक्ष पाल सिंह ने बताया कि उसे सैफई मेडिकल कालेज लाए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।