खेत गई किशोरी का अपहरण
बिसंडा। अन्ना मवेशियों से रखवाली के लिए खेत पर गई 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। खेत में उसका दुपट्टा और जूती मिलीं। पिता ने बिसंडा थाने में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनहोनी की आशंका से परिवार सदमे में है।
थाना क्षेत्र के नाहर पुरवा गांव के रमेश राजपूत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पुत्री निशा राजपूत (16) 5 जनवरी को शाम 6 बजे खेत गई थी, फिर लापता हो गई। यूपी-100 पुलिस को सूचना दी तो थाने में सूचना देेने की बात कही गई। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा-363 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, खेतों में जूती और दुपट्टा मिलने से अनहोनी की आशंका से किशोरी का परिवार सदमे में है।