फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों से अवैध वसूली का आरोपी कथित पत्रकार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार (ब्यूरो)। लोहिया पथ पर ओवरलोड ट्रकों से अवैध रूप से वसूली करने के आरोपी कथित पत्रकार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। चालक ने आरोपी कथित पत्रकार की पहचान की थी। वहीं पुलिस अब आरोपी के दूसरे साथियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग के कर्री तिराहे के पास से आरोपी कथित पत्रकार और इसके अन्य साथी ट्रकों के आगे-आगे चलते थे, जैसे ही इन्हें मौका मिलता था वैसे ही ट्रकों को रोककर पुलिस से पकड़वाने की धमकी देकर वसूली कर लेते थे। इनके निशाने पर ज्यादातर मध्य प्रदेश नंबर से पंजीकृत ट्रक ही होते थे, क्योंकि बाहर के होने की वजह से ट्रक चालक आसानी से इनके शिकार हो जाते थे। विवेचनाधिकारी बृजेश यादव ने बताया कि चालक मनोहर सिंह भदौरिया निवासी किशूपुरा जनपद भिंड मध्य प्रदेश से मिली जानकारी पर जब पुलिस ने कथित पत्रकार की तलाश की तो वह लोहिया पथ के भरतपुर खुर्द तिराहे के पास ओवरलोड ट्रकों से वसूली में जुटा था। जब वह पहुंचे तो मौके से उसके अन्य साथी फरार हो गए तथा उसके पास से अवैध रूप से वसूले गए रुपये, मोबाइल और मोपेड मिली। ये लोग बसरेहर चौबिया क्षेत्रों में भी कई दिनों से ओवरलोड ट्रक चालकों को धमकाकर रुपये वसूल रहे थे। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। एसओ देवप्रकाश रावत ने बताया कि आरोपी कथित पत्रकार सुशील कुमार को जेल भेज दिया गया है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- अवैध वसूली के आरोपी कथित पत्रकार को भेजा जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें