टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
इकदिल थाना पुलिस ने रविवार की रात चितभवन नहर पुल के निकट बोलेरो से 17 पेटी अवैध शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने चांदनपुर गांव से दो लोगों को एक एक पेटी अवैध शराब पेटी समेत गिरफ्तार किया।
इकदिल थाना इंचार्ज आलोक राय ने रविवार की रात चितभवन नहर पुल के निकट चेकिंग के दौरान भरथना की ओर से आ रही बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो चालक ने बोलेरो भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया और उसमें मौजूद लोगों से पूछताछ की। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अनुज कुमार पुत्र रामवीर व नितिन कुमार निवासी नगला नौकता थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद बताया।
पुलिस ने जब बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें बने तहखाने में पुलिस ने शराब की 17 पेटियां बरामद की। पूंछताछ में पकड़े गए लोगोें ने बताया कि वह अवैध शराब भरथना से लेकर जा रहे थे। एसओ ने बताया कि बोलेरो में सघन चेकिंग में तहखाना मिला जिसमें शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थी। इधर, पुलिस ने चांदनपुर के पास गश्त के दौरान रमाकांत पुत्र राम बक्श निवासी फूफई व जितेंद्र यादव पुत्र रुस्तम निवासी कथगवां को एक एक पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।