हंसवर थाना क्षेत्र के हरनीडीह गांव में एक लकड़ी ठेकेदार के अपहरण का मामला सामने आया है। ठेकेदार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार लोगों के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत संदहा गांव निवासी वादी फहीम खां के मुताबिक उसका भाई शहनवान हंसवर थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित ननिहाल में रहकर लकड़ी का कारोबार करता है। वह रविवार 26 जून को हरनीडीह गांव में लकड़ी कटा रहा था।
इसी बीच तीन बाइक पर सवार होकर कई लोग वहां पहुंचे, और उसके भाई को अपहृत कर लिया। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। परिजनों में इससे किसी अनहोनी को लेकर रोना पिटना मचा हुआ है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभिषेक, निक्कू, मनबोध, आफताब व सलाहू के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ धु्वचंद्र मौर्य ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। घटना के बारे में छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही समुचित तथ्य सामने आ सकेंगे।