फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को बंधक बनाकर लुटेरे लूट ले गए जेबर व नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में मोहल्ला यशोदा नगर में चार लुटेरों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर एक शिक्षिका को बंधक बनाकर लूटपाट की। देर शाम पति के घर पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

यशोदा नगर मोहल्ला निवासी रामस्वरूप दोहरे टेलीफोन विभाग मेें कार्यरत हैं। उनकी पत्नी अर्चना बसरेहर क्षेत्र के बादरीपूठ गांव में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शुक्रवार को स्कूल से शाम करीब चार बजे घर लौटकर आईं। जल्दबाजी में घर में घुसते समय वह मेन गेट की कुंडी बंद करना भूल गईं। महिला को अकेला पाकर चार लुटेरे घर में घुस गए। लुटेरों ने अर्चना की कनपटी पर तमंचा लगाकर घर के अंदर ही बंधक बना दिया। दो लुटेरे अर्चना को बंधक बनाए रहे। जबकि बाकी दो लुटेरे अलमारी एवं बक्सों को तोड़कर सामान निकालते रहे। लुटेरे उनके घर से 30 हजार रुपये नगद, एक हार, तीन जंजीर, चार चूड़ी, दस अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी पायलें समेत करीब ढाई लाख का सामान लूट ले गए। करीब एक घंटे तक लूटपाट करते रहे। इसके बाद शिक्षिका के हाथ-पैर बांधकर एवं मुंह में कपड़ा ठूंसकर फरार हो गए। शाम पांच बजे के बाद शिक्षिका के पति रामस्वरूप घर पहुंचे। उन्होंने अर्चना की हालत देखी तो भयभीत हो गए। उन्होंने अर्चना को बंधनमुक्त किया। रामस्वरूप से पुलिस को सूचना दी। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस लुटेराें के हुलिया को लेकर अपनी तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


- शिक्षिका को बंधक बनाकर की लूटपाट
- यशोदा नगर मोहल्ले में हुई वारदात
- शिक्षिका के हाथ-पैर बांध और मुंह में कपड़ा ठूंसकर फरार





































































































फोटो नंबर 32- मोहल्ला यशोदा नगर में शिक्षिका के घर पर पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें