बकेवर। इकघरा गांव की किशोरी की हत्या में किसी और लोगों के शामिल होने की भी आशंका है, हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या में नामजद प्रेमी को क्लीन चिट नहीं दी है। जल्द खुलासे के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। ये बात शनिवार को एसएसपी संतोष मिश्रा ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कही।
हत्या के 20 दिन बाद शनिवार को एसएसपी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने बकेवर थाना प्रभारी से अकेले में कुछ जानकारी ली। इसके बाद किशोरी के पिता को बुलाकर पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि वादी पुलिस की अभी तक की कार्रवाई से संतुष्ट है। स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच को भी क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
एसएसपी ने थाने में आरोपी से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि टांके होने के कारण आरोपी पुष्पेंद्र से अभी बयान नहीं लिए जा सके हैं। सूत्रों के अनुसार किशोरी की हत्या में पूर्व प्रेमी पर भी पुलिस को शक है। कॉल डिटेल मे पुलिस को उसका नंबर भी मिला है। शुक्रवार को पुलिस घायल पुष्पेंद्र को भी घर से थाने ले आई थी।