फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को तेजाब डालने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शादी का प्रस्ताव नामंजूर करने पर युवक ने एक युवती को तेजाब डालने की धमकी दी। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के दो भाइयों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया कि लखना क्षेत्र का युवक उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। वह बेटी पर लगातार शादी करने का दबाव डाल रहा था। बात न मानने पर उसने चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।

इससे बेटी सहमी सहमी रहने लगी। पूछने पर उसने पूरा वाक्या बताया। महिला की शिकायत पर लखना चौकी पुलिस ने युवक के घर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इस पर पुलिस ने युवक के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज लखना रमा शंकर उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। युवक बाहर बढ़ई कर रहा है और गुरुवार ही कस्बे से बाहर गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें