फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 18 : कच्ची शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार की गई सरिता कंजड़।
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ महिला को पकड़ा
जसवंतनगर। कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब बनाने और बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कंजड़ कालोनी में दबिश दी गई। एक घर में भट्ठी पर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने घर से सरिता उर्फ श्रद्धा कंजर पत्नी राजेंद्र कंजर निवासी केस्ट को गिरफ्तार किया है। मौके से 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। 150 लीटर लहन भी नष्ट कराई गई है।
इनसेट
कोटे के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बकेवर। मतिरामपुरा गांव की ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। शिल्पी पुत्री वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि फिरोजाबाद के अशफाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी पति इंद्रजीत, ससुर, सास सूरजमुखी, अमर सिंह,जेठ राजकुमार व देवर दहेज की मांग करते थे। दहेज न देने पर मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। ब्यूरो
विज्ञापन


अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया
बकेवर। आगरा निवासी व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर आगरा के ही एक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में चार व्यक्ति अज्ञात भी आरोपी हैं। आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बसई कला निवासी कमल सिंह पुत्र रामजी लाल ने प्रार्थनापत्र में बताया कि परिवार के साथ 26 जनवरी को बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतपुरा रिश्तेदारी से लौटने के लिए महेवा बाईपास ओवरब्रिज पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कानपुर की ओर से आई सफेद बोलेरो में सवार पांच लोग पत्नी आरती और बेटे कृष्णा को उठा ले गए। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने सतीश चंद्र श्रीवास्तव पुत्र विपतिराम निवासी नगला महादेव थाना ताजगंज आगरा और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो

युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
बकेवर। युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। बड़पुरा थाना क्षेत्र ग्राम उधन्नपुरा निवासी नीलम ने बताया कि 19 अप्रैल 2018 को उसकी शादी बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवर्षा निवासी शुभम पुत्र बृजेश के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुरालीजन उत्पीड़न करते थे।
आरोप लगाया कि ससुर बृजेश, सास नीलम आदि 20 मई 2018 को शुभम को बाइक से ले गए। बाद में शुभम इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर तड़पता मिला, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधान पर मारपीट का मुकदमा
बकेवर। अड्डा रामनगर के युवक ने कोर्ट के आदेश पर प्रधान समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में अड्डा रामनगर निवासी रामकेश दोहरे पुत्र रघुवीर दोहरे ने बताया कि 13फरवरी 2017 को ग्राम पंचायत के सचिव अनुज गुप्ता व ग्राम प्रधान सुरजन सिंह, होमसिंह, महेश, रामप्रकाश निवासी ग्राम करौंधी और लखना नहरपुल पार के आलोक चौहान ने घर में घुसकर गाली गलौच कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इस पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


किशोरी को ले जाने में रिपोर्ट दर्ज
बकेवर। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक महिला समेत तीन लोग बहला फुसलाकर ले गए थे। पिता महेश चंद पुत्र राम स्वरूप ने कोर्ट के आदेश पर नरेंद्र पुत्र मोहर सिंह, उसकी पत्नी माया देवी व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें