इटावा। पुलिस, प्रशासन व एआरटीओ ने मध्यप्रदेश की सीमा से सटे चंबल पुल के समक्ष संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की। इसमें पांच ओवरलोड वाहनों के अलावा 53 अन्य वाहनों के फिटनेस आदि खामियों को लेकर चालान काटे गए। पुलिस ने ओवरलोड वाहनों से एक लाख 45 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया।
डीएम जेबी सिंह के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय, सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह व पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने मिलकर कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान करीब 40 भारी वाहनों को चेक किया गया। इसमें मौरंग, गिट्टी व ईंट भरे पांच ट्रक ओवरलोड पाए गए।
जबकि 53 अन्य वाहनों में फिटनेस आदि अन्य कमियां मिलीं। पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने बताया कि कुल 58 वाहनों के चालान काटे गए हैं। पुलिस विभाग ने समन शुल्क वसूला है।