इटावा। भरथना नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी एक छात्रा ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला खाड़े निवासी अरुण के पिता नगर के गिरधारीपुरा में मकान बनाकर रहते हैं। उनकी बेटी निधि (17) स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह दादा रतन सिंह व दादी के साथ घर की ऊपरी मंजिल में रहा करती थी। नीचे की मंजिल में चाचा अशोक कुमार परिवार सहित रहते हैं। बुधवार रात को उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात दादी ने शव फांसी पर लटका देख शोर मचाया। सूचना पर पिता और मां भी गिरधारीपुरा पहुंचे। पुलिस ने फांसी से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।