फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने के लिए विधवा से एक हजार रुपये की रिश्वत मांगने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। महिला की शिकायत पर दो घंटे में ही जांच कर एसडीएम ने कार्रवाई कर दी। यह वाक्या मंगलवार का है।
विज्ञापन


ददरा गांव निवासी मुन्नी देवी के पति बालकराम की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। उसने पारिवारिक लाभ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद वह तहसील के चक्कर लगा रही थी। महिला ने मंगलवार को एसडीएम एसडीएम इंद्रजीत सिंह को शिकायतीपत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि लेखपाल मोहम्मद सलीम योजना का लाभ दिलवाने के एवज में एक हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। रुपये न देने पर तहसील के चक्कर लगवा रहे हैं। एसडीएम ने महिला की शिकायत की जांच कराई। इसमें मामला सही निकला। इसके चलते एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि महिला ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जांच में उसकी शिकायत सही मिलने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें