फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक को गोली मारने के मामले में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला बले के पास उधार के पैसा मांगने के लिए आए ढाबा संचालक को गोली मारकर घायल करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार करने के उसके संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव मोहरी निवासी बबलू उर्फ शिव प्रताप का ऊसराहार में ढाबा है। संचालक बबलू का भरथना क्षेत्र के गांव नगला बले निवासी कल्लू यादव पर दो हजार रुपया था। शुक्रवार को कल्लू यादव ने फोन कर रुपया ले जाने की बात कही। फोन आने के बाद बबलू बाइक से नगला बले पहुंचा। उसे कल्लू गांव में मिल गया। कल्लू उसे गांव के बाहर खेतों पर ले गया और उसने अपने एक साथी को भी बुला लिया। बबलू कुछ समझ पाता तभी कल्लू ने बबलू को गोली मार दी। गोली बबलू के पेट में लगी और वह लहू लुहान होकर गिर पडा।

वारदात को अंजाम देने के बाद कल्लू अपने साथी के साथ भाग निकला। बबलू ने किसी तरह से इसकी जानकारी पुलिस व अपने परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पीजीआई भिजवाया। इस संबंध में बबलू एर्फ शिव प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने कल्लू यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव उसके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक भरथना भोलू सिंह भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें