फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्नी की हत्या के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा
बुद्धा पार्क के पास फल विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकालगंज निवासी फल विक्रेता अजहरूद्दीन उर्फ इन्नी ने बाला जी ढाबा मलाजनी के मालिक पीयूष यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव निवासी भरथना को पचास हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर पीयूष ने साथियों के साथ मिलकर इन्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को प्रभारी एसओ नेत्रपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पीयूष व मनीष उर्फ कल्लू भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। प्रभारी एसओ ने बताया कि पुलिस ने पीयूष व मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे और हाकी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


- हत्या में प्रयुक्त डंडे और हाकी बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें