इटावा। जसवंतनगर लोकपुरा गांव में बरात में अचानक पीछे से आ रहे एक लोडर ने टक्कर मार दी। इससे बराती तथा लोडर में बैठे लोग आपस में भीड़ गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने मेें तहरीर दी है।
लोकपुरा में करहल से बारात आई थी। गुरुवार रात करीब 12 बजे जब बारात चढ़ रही थी। तभी अचानक पीछे से एक लोडर आ गया। उसने दूल्हा की बग्गी में टक्कर मार दी। इस घटना से उत्तेजित बरातियों ने लोडर वाले की पिटाई शुरू कर दी। तभी एक लोडर और आ गया।
दोनों पक्षों में तकरार और बढ़ गई। इसी बीच उपद्रव तत्व ने लोडर का शीशा तोड़ दिया। खबर 100 नम्बर पुलिस को मिली दोनों पक्षों के लोग थाने में आए। एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।