इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एक व्यक्ति ने फर्जी चेक तैयार कर एक व्यक्ति के खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। इस संबंध में मुख्य शाखा प्रबंधक ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक अमर पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शहर के मोहल्ला अशोक नगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। फर्जी चेक तैयार कर एक खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो