फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर नहाते ड्राइवर के पेंट-शर्ट लेकर भागे बाइक सवार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर गांव जगमोहन पुरा के पास स्थित जेपी ढाबे पर पार्सल ट्रक खड़ा कर नहा रहे चालक के पेंट-शर्ट को लेकर बदमाश भाग गए। पेंट की जेब में दस हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस रखा था। पीछा करने पर बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव नया नगला निवासी रामेंद्र कुमार पुत्र सतीश चंद्र पार्सल गाड़ी पर चालक है। वह सामान लादकर मानेसर हरियाणा से पटना जाने के लिए निकला था। शनिवार दोपहर वह इकदिल थाना क्षेत्र के गांव जगमोहन पुरा के पास हाईवे पर स्थित जेपी ढाबा पर पहुंचा। यहां वह नहाने लगा। कपड़े पास ही रख लिए। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे। वह कुछ समझ पाता, तभी वह कपड़े लेकर भाग निकले। उसने शोर मचाया तो होटल के कर्मी बाइक सवार लुटेरों के पीछे भागे। तब तक वह काफी दूर जा चुके थे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक इकदिल सुशील कुमार योगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों को तलाश किया। उनका सुराग नहीं लग सका।

चालक रामेंद्र ने बताया कि जेब में दस हजार रुपये, मोबाइल एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस रखा था। बदमाश स्पलेंडर बाइक पर सवार थे। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। दिन दहाडे़ हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढाबे पर नहाते समय ड्राइवर के पेंट-शर्ट लेकर भागे बदमाश
पेंट की जेब में रखे थे दस हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड व लाइसेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें