फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंसारी टोला में चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़ दिए। चोर घर से जेवर नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। मकान मालिक के न आने से इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि चोर कितना माल ले गए।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी गुरु शंकर पुत्र डाल चंद्र बीमार मां का इलाज कराने के लिए व उनकी भाभी ग्वालियर गई थी। मकान को सूना पाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने घर के अंदर घुसकर जेवर, नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा लिया। मंगलवार की शाम को पड़ोस के लोगों ने ताला खुला देखा तब चोरी की जानकारी हुई ।

मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। देर शाम तक मकान मालिक नहीं आ सके। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने गेट पर ताला डलवा दिया। मकान मालिक के आने के बाद ही इस बात की जानकारी हो सकेगी कि उनके घर से कितना सामान चोरी गया है।
विज्ञापन


फेरी वाले के साथ मारपीट
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुरा के पास साइकिल पर सामान रखकर बेचने वाले एक युवक के साथ गांव के लड़कों ने मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने वाले उसकी जेब में पड़े पांच सौ रुपये भी छीन ले गए।
इकदिल थाना क्षेत्र के गंाव कल्याणपुरा निवासी दिनेश कुमार पुत्र सत्य नारायण साइकिल पर सामान रखकर फेरी लगाने का काम करता है। मंगलवार को वह गांव के पास जा रहा था। तभी गांव के ही तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। आरोप है कि मारपीट करने वाले उसके पास से पांच सौ रुपये भी छीन ले गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसका जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें