फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने गई महिला की मायके वालों ने ही कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊसराहार। नगला खरग निवासी प्रदीप कुमार ने न्यायालय के आदेश पर पत्नी की हत्या का मुकदमा उसके मायके वालों के खिलाफ थाने में दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक प्रदीप ब्रेकरी की फैक्ट्री चलाता है, उसकी शादी बिधूना थाना क्षेत्र के पूर्वा रामदास में हुई थी। शादी के बाद पत्नी नेहा के साथ बेकरी फैक्ट्री चला रहा था। इसी दौरान नेहा के परिवार वालों ने साले सचिन को काम में हाथ बटाने के लिए उसके पास भेज दिया।


सचिन ने रुपयों का गबन कर लिया। इस पर सचिन को उसके घर भेज दिया। बाद में नेहा के परिवार वालों ने उससे अस्सी हजार रुपये उधार लिए। नेहा ने जब रुपये वापस मांगे तो सचिन ने नेहा को पूर्वा रामदास बुलाया। नेहा जब मायके रुपये लेने गई तो 13 मई 2017 को उसकी मायके में ही सचिन, श्याम सिंह, मीरा देवी एवं राहुल ने मिलकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे मामले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के पुरैला निवासी जगमोहन सिंह ने न्यायालय के आदेश
मायके वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक जगमोहन के भतीजे की पत्नी अंशिका अपनी ससुराल से काफी जेवरात लेकर मायके रकरा गई थी, जहां अजीत प्रताप, शशिप्रभा व अन्य परिजनों ने मिलकर 24 जुलाई 2017 को उसकी हत्या कर दी और जेवर हड़प लिए। भोगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों ही मामले दर्ज कर लिए गए हैं, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें