फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बकेवर के ग्राम नगला छिद्दी में प्रेमी युगल के फांसी लगाकर जान देने के मामले में मृतक युवक के पिता ने युवती के परिजनों के विरुद्ध हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस को प्रार्थना दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छिद्दी में शनिवार रात युवक राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के 12 घंटे बाद ही रविवार सुबह उसी गांव की युवती डॉली उर्फ प्रतिभा का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला था। पुलिस जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने के चलते आत्महत्या होने का मामला बता रही थी। वहीं युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को राहुल के पिता अशोक दोहरे ने कुछ लोगों के साथ थानाध्यक्ष बकेवर को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि उनके पुत्र राहुल व विमलेश की पुत्री डॉली के बीच पढ़ने के दौरान से दोस्ताना संबंध थे। जो विलमेश को और उसके परिवार वालों को पसंद नहीं था। 22 जुलाई को जब उसका पुत्र राहुल शाम 7 बजे शौच के लिए खेत पर गया था। इस बीच युवती के पिता, भाई व ताऊ ने मिलकर उसकी मारपीट कर हत्या कर दी तथा शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन


19 जुलाई को विपक्षियों ने राहुल के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाई की थी। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी पाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग को ही मौत की वजह बताया गया है।

- प्र्रेमी युगल के आत्महत्या का मामला, युवक के पिता ने दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें