फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद के बंद मकान से 13 लाख की चोरी

Tue, 27 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद मायूस बैठी दीपक की पत्नी प्रीती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भरथना। नगर के मोहल्ला जवाहर रोड स्थित पूर्व सभासद के बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर सोमवार की रात 13 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान तथा तीन लाख रुपये ले गए। पुलिस सूचना देने के करीब दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना में मोहल्ला के राजबाला का मिल स्थित नवीन कालोनी निवासी सपा के पूर्व सभासद दीपक यादव उर्फ पप्पू पुत्र बाबा अमर सिंह का मकान है। जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके चाचा जबर सिंह की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी।  इस कारण होली के त्योहार पर वह अपने पैतृक ग्राम दोलतपुरा सैफी भरथना चले गए। पत्नी प्रीती यादव व बच्चे भी उनके साथ थे। मकान में ताला बंद था। बंद घर पाकर रात में चोरों ने दरवाजे का मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश कर लिया।  दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे व उसमें रखे अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 13 सोने की अंगूठी, 6 सोने की चूड़ियां, तीन तोले का सोने का मंगलसूत्र, 150 ग्राम का सोने का हार, 4 सोने की जंजीर, एक लक्ष्मी माला, एक कंठी तथा 10 जोड़ी चांदी की तोड़ियों के साथ दो लाख रुपये नकद, 40 हजार रुपये पत्नी प्रीती और बच्चों के पास रखे रुपये चोरी हो गई। इसके अलावा अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। 12 बोर की एक बंदूक घर में रखी रही जिसको चोरों ने हाथ नहीं लगाया। इसी मोहल्ले में चार घरों में चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस चोरी का पर्दाफाश करके चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। चोरी की जानकारी होने पर थाना भरथना पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें