महिला थाने में एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर कार व एसी की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव नगला पुली निवासी अजय पाल सिंह ने अपनीपुत्री सोनी की शादी अरुण कुमार यादव उर्फ कन्हैया पुत्र राज बहादुर सिंह निवासी मधुवन कालोनी ताज गगंज आगरा के साथ की थी। शादी के बाद सोनी के ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व एसी की मांग करने लगे।
जब सोनी के मायके वालों ने कार व एसी देने में असमर्थता व्यक्त की तो सोनी के ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। सोनी का आरोप है कि ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करने लगे मारपीट में उसके कान का पर्दा भी फट गया।
उसके मायके वालों ने सुसरालीजनों का समझाने का प्रयास किया लेकिन उन पर को असर नहीं पड़ा। बाद में सुसरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सोनी की तहरीर पर पुलिस ने पति अरुण सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।