फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के सूने मकान के ताले तोडकर जेवर नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला एकता कालोनी में चोरों ने टीचर के बंद मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने मकान में घुसकर जेवर-नगदी बाइक व कागजात चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब पड़ोस के लोगों ने जब मकान के ताले टूटे देखे। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी सुजीत सिंह चौहान व उनकी पत्नी उमा कुशवाह बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर है। वह मकान में ताला बंद कर अपने गांव चले गए थे । तभी चोरों ने मकान को बंद पाकर चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने अलमारी में रखे 15 हजार रुपये, दो अंगूठी, एक जोड़ी कानों के कुंडल, पासबुक, चैक बुक के अलावा लॉकर की चाबी के अलावा अन्य कागजात व बाइक चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे। लोगों ने इसकी सूचना सुजीत को दी। चोरी की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सुजीत ने बताया कि चोर उनकी अलमारी में रखे महत्व पूर्ण कागजात के गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई । पुलिस चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें