फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मार कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंाव खिदरपुर में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने अपने घर पर तमंचे से गोली मार ली। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर निवासी गौरव 26 वर्ष पुत्र रवीश कुमार शुक्रवार को अपने घर पर मौजूद था। उसकी मां अपनी बड़ी पुत्रवधू के साथ दवा लेने के लिए आगरा गई थी। घर पर सिर्फ मृतक की छोटी बहन शिवा थी। तभी उसने किसी बात को लेकर अपने क मरे में जाकर तमंचा से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उसकी बहन दौड़कर कमरे गई तो उसने भाई को लहूलुहान हालत में पड़ा था।

आननफानन में उसने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। मोहल्ले के लोग उसे इटावा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन शिवा ने बताया कि उसके भाई ने खुद को गोली क्याें मारी। उसे इसकी कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें