अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कानपुर के गजनेर थाना की पामा चौकी में तैनात रहे सिपाही के बड़े पुत्र दीपक ने अपने पिता की हत्या के मामले में आरोपी सिपाहियों को जेल भेजने और शासन से परिवार के भरण-पोषण के लिए सहायता की मांग की है।
कानपुर देहात के थाना गजनेर की पामा चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल नरेश यादव की सोमवार को हुई मौत के बाद उसका शव देर रात 9 बजे उसके पैतृक गांव पाली पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। दोपहर 12 बजे के बाद उसके पार्थिव शरीर को बड़े पुत्र दीपक ने मुखाग्नि दी।
इससे पूर्व दीपक ने कहा कि मेरे पिता की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाए। मामले की निष्पक्ष जांच हो।