अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। पल्स पोलियो अभियान 28 जनवरी के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की एक रैली का शुभारंभ एसडीएम इंटर कॉलेज से किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलोें के बच्चों ने भाग लेकर 0 से 5 वर्ष तक की आयु के समस्त बच्चों को 28 जनवरी को अपने निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो वैक्सीन खुराक पिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। रैली का समापन एसडी इंटर कॉलेज में हुआ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 28 जनवरी को समस्त बूथ विद्यालय सुबह आठ बजे से सांय चार बजे तक खुले रहेंगे। जनपद में 1028 पोलियों बूथ बनाए गए हैं तथा मुख्य बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन पर 49 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के लिए जनपद में 29 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने समस्त जनता से अपील की है कि अपने व पड़ोस के समस्त 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन दवा अवश्य पिलवाएं।
-आज 1028 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
-रैली निकालकर पल्स पोलियो अभियान को दिया बढ़ावा