अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर । चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला विंद में जगह के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
उक्त गांव निवासी सतीश कुमार अपने घर के पास शौचालय बनवा रहा था। पड़ोस में रहने वाले रनजीत ने उस पर आपत्ति जताते हआ कहा कि वह जमीन उसकी है। इस बात को लेकर पहले दोंनों में विवाद हुआ बाद में मारपीट हो गई। मारपीट होते देख दोनों पक्ष के लोग आ गए और उनमें भी मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के सतीश की नाक कट गई। वहीं दूसरे पक्ष के रनजीत के अलावा ममता, चरन देवी व ज्योति घायल हो गईं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस छानबीन कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र के गांव अड़ू पु़रा में दावत खाकर लौट रहे सुरेंद्र को गांव के कुछ लोगों ने आपसी विवाद के चलते मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
- जगह के विवाद में मारपीट, पांच घायल
- नगला विंद गांव में हुई घटना