फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय 11 वर्षीय बालक कुएं में गिरा, मौत

Fri, 12 Apr 2019 11:57 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नितिन की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी में घर से खेलने के लिए निकला बालक खेलते समय कुएं में गिर गया। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी रवींद्र कुमार अपने भाई अनिल कुमार के साथ गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए खेत पर गए था। रवींद्र का 11 वर्षीय पुत्र नितिन भी शुक्रवार को करीब साढे़ दस बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए खेतों की ओर चला गया। रास्ते में पेड़ों की छाया देख वह साथियों के साथ खेलने लगा। वहीं पर बिना मुडे़र का कुआं था। खेलते समय नितिन कुएं में जा गिरा। नितिन के कुंए में गिरने के बाद उसके साथी दौड़कर उसके खेत पर पहुंचे और उसके चाचा अनिल को जानकारी दी। कुएं में नितिन के गिरने की सूचना मिलने पर उन्होंने आसपास कटाई कर रहे लोगों को शोर मचाकर जानकारी दी।


जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुएं से नितिन को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को जब उसकी मौत की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। नितिन के चाचा अनिल ने बताया कि कुएं में मुडे़र नहीं थी खेलते समय नितिन अचानक गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितिन अपनी तीन बहनों में अकेला भाई थी। भाई की मौत होने जाने से उसकी बहनों रश्मि, दीक्षा, प्रतीक्षा व मां का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें