फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा लेने के बाद भी जमीन नहीं बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम केस्त में 40 लाख रुपये अग्रिम राशि लेने के बाद भूमि की सौदा कर उस जगह को दूसरे को बेच देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विवरण के अनुसार वादी विवेक कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम सगावली थाना जसवंतनगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने विपक्षीगण से भूमि का सौदा 30 लाख रुपये बीघा के दर पर किया था। 15 मई को उक्त जमीन खरीदने के लिये 10 लाख रुपये चन्दप्रकाश के खाते में जमा किये थे। 30 लाख रुपये अपनी मित्रंों के साथ चन्द्रप्रकाश दुबे, विजय चन्द्र व गिजेश को बतौर बयाना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों लोगों ने कुछ समय पश्चात बैनामा करने की बात कही थी। यह भी तय हुआ था बची धनराशि बैनामे के समय प्रार्थी से ले ली जाएगी। बार-बार करने के बाद भी विपक्षी लोगों ने बैनामा नहीं किया। बाद में पता चला कि विपक्षियों ने अपनी जमीन दूसरे को अधिक दामों में बेच दी। बैनामा तक नहीं लौटाया। कोर्ट के आदेश के बाद चन्दप्रकाश दुबे, विजय चन्द्र, तथा गिरजेश चन्द्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें