फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दलितों से मारपीट करने वाले छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना पुलिस ने शनिवार को दलितों के घर में घुसकर मारपीट करने व सामान लूटने के मामले में वांछित चल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटा सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बघुइया में 19 मई को दबंगों ने घर में घुसक र दलितों के साथ मारपीट की थी। आरोप था कि दबंग उनके घर से सामान भी लूट ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने सियाराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस इस संबंध में पहले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। बाकी के लोग फरार चल रहे थे। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक महेश वीर सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली के आरोपी गांव में आए है। इस सूचना पर उन्होंने विशेष उर्फ विरसा पुत्र राम सिंह, अश्वनी पुत्र राम वीर सिंह , मुकेश पुत्र रामेश्वर दयाल , भोले व उपेंद्र पुत्र कन्हैया लाल व सौरभ ुपत्र शिशुपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए तीन हजार रुपया नगद, व पंप सेट बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक महेश वीर ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से सामान भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी लोगों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन






घर में घुसकर दलितों से मारपीट में छह गिरफ्तार
फोटो नं 31 पकडे़ गए आरोपियों के साथ पुलिस व बरामद सामान।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से चल रहे थे फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें