फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड से मारपीट करने पर युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नशे की हालत में मोहल्ले की गलियों में आने-जाने वाले लोगों को गालियां देना व फब्तियां कसने का विरोध करने पर एक युवक ने की होमगार्ड के साथ मारपीट की। होमगार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस युवक पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

स्थानीय थाना में तैनात होमगार्ड सूबेदार सिंह निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर ने बताया कि वह मोहल्ला गांधीनगर स्थित गली से होकर अपने घर जा रहा था तभी नगर के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी एक युवक उक्त गली में खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों को अपशब्द व गालियां दे रहा था। होमगार्ड ने बताया कि वह उसने उक्त युवक से गाली गलौज करने से मना किया तो वह उनके साथ मारपीट कर करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस उक्त आरोपी को पकड़कर अपने साथ थाना ले आई। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें