अमर उजाला ब्यूरो
जसवंतनगर।
थाना क्षेत्र के जलपोखरा गांव में शनिवार रात चोरों ने घर के पीछे के हिस्से में बने कमरे में नकब लगाकर जेवरात व नकदी सहित लगभग एक लाख का सामान पार कर दिया। परिजन घर के बरामदे में सोते रहे। उन्हें चोरी की भनक भी नहीं लग सकी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
उक्त गांव निवासी रवीन्द्र कुमार बिजली कटौती के चलते पत्नी व बच्चों सहित कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात को चोरों ने उनके घर के पीछे हिस्से में बने कमरे के पीछे से नकब लगा दी। चोर उसी नकब के जरिए कमरे में पहुंचे और कमरे में रखा बक्से से दो अगूंठी सोने की, मंगलसूत्र, जंजीर तथा चांदी की तोड़िया व लगभग छह हजार रुपये की नगदी सहित एक लाख का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। रात में लगभग 2 बजे जब बिजली आई तो बरामदे में सोए रवींद्र व उनके परिजन कमरे में सोने के लिए गए। उन्होंने कमरे मेें घुसने की कोशिश की तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह कमरे को खोलकर देखा तो अंदर नकब लगा हुआ था और बख्सा खुला पड़ा था। इसकी जानकारी अन्य परिजनों तथा ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों व परिजनों ने घर के आसपास खोजबीन की। लेकिन कुछ भी नहीं मिल सका। एसओ जीवाराम यादव ने बताया की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- घर के पीछे नकब लगाकर जेवर-नगदी चोरी
- जलपोखरा गांव में हुई चोरी की वारदात
- परिजन सोते रहे, चोरी की भनक नहीं लगी
- लगभग एक लाख का सामान ले गए चोर
फोटो नंबर 26- जसवंतनगर के ग्राम जलपोखरा में लगा नकब।