अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर।
थाना क्षेत्र के बनी केशोपुर गांव में चोरों ने शनिवार रात को एक मकान में घुसकर अलमारी से जेवर-नगदी व सामान पार दिया। घर में सोए परिजनों को इसकी भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिजनों ने कमरे का सामान बिखरा देखा। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
क्षेत्र के गांव बनी केशोपुर निवासी बृजेश कुमार परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए। घर में मौजूद महिलाएं घर के आंगन में सो रही थीं। जबकि पुरुष घर के बाहर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर उनके घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी में से जेवर के अलावा अन्य सामान चुरा लिया और भाग निकले। आंगन में सो रहे परिजनों को चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब उन्होंने कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा। परिजनों ने जब अलमारी खोली तो उसमें रखा सामान गायब था। बृजेश ने बताया कि चोर उनके घर से एक जोड़ी पायल, झाले, कुंडल, करधनी के अलावा बीस हजार कीमत का मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। बृजेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। एसओ ने बताया पुलिस चोरों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
- चोरों ने मकान से जेवर व सामान चुराया
- बनी केशोपुर गांव में हुई वारदात
- परिजनों को सुबह हुई घटना की जानकारी, तहरीर दी
फोटो नं 22 चोरी के बाद बिखरा पडा सामान