फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकपुरा में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद

Mon, 06 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
गांव जाती पु‌लिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी शिवहरी मीना ने सोमवार शाम पुलिस फोर्स के साथ कोकपुरा में छापा मारा। पुलिस को वहां कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले लहन के अलावा 10 लीटर बच्ची शराब बरामद हुई है। जबकि दो लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। इसके अलावा शराब की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जहां 18 लोग शराब पीते मिले। पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को एसएसपी शिव हरी मीना ने सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह के अलावा एसओं फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी व एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र सिंह के साथ कोकपुरा में छापा मारा। जहां दो लोग अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते मिले। वह पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस को वहां से 20 लीटर लहन के अलावा 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने लुहन्ना चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब पीते पांच लोगों, विजय नगर से तीन व इकदिल से दस लोगों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें