मुरी एक्सप्रेस में चेकिंग करते एसीएम टूंडला
- फोटो : अमर उजाला
एसीएम टूंडला ने बुधवार को टूंडला से इटावा स्टेशन के बीच ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुरी एक्सप्रेस में 10 सिपाही बिना टिकट यात्रा करते मिले। जबकि 17 अन्य यात्री साधारण टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा करते पकड़े गए। पकड़े गए सिपाहियों और यात्रियों को 12690 रुपये जुर्माना अदा करने पर छोड़ दिया गया।
एसीएम टूंडला अमन वर्मा और सीआईटी रेट बीके दीक्षित दलबल के साथ मुरी एक्सप्रेस में सवार हुए और चेकिंग शुरू कर दी। ट्रेन के अलग-अलग कोचों में 10 सिपाही बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इन सिपाहियों पर कुल 4100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्लीपर कोच में साधारण टिकट पर यात्रा करते 17 लोगों पर 6590 रुपये जुर्माना लगाया। इटावा स्टेशन पर पहुंची टीम ने 13 लोगों को प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाते पकड़ा। इन यात्रियों पर 2000 का जुर्माना लगाया गया।