फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवारों ने हाइवे पर ट्रक मालिक से 1.20 लाख लूटे

Wed, 03 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों की तूरी बेचने के बाद ट्रक लेकर लौट रहे ट्रक मालिक को स्कार्पियो सवार लुटेरों ने असलहों के बल पर सरायभूपत के पास हाइवे पर लूट लिया। लुटेरे उसके पास से 1.20 लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव लालजीत का पुरवा निवासी विवेक तोमर पुत्र रामवीर तोमर मंगलवार को अपने ट्रक में सरसों की तूरी लादकर फिरोजाबाद गया था। उसने यहां तूरी बेची और इसके बाद ट्रक लेकर अपने घर के लिए चल दिया।

मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह जैसे ही हाइवे पर सरायभूपत के पास पहुंचा तभी स्कार्पियो कार पर सवार होकर आए बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक को असलहों की दम पर रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने ट्रक मालिक विवेक के साथ मारपीट की और जेब में पड़ी रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


रात के समय ही पीड़ित ट्रक लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। विवेक ने बताया कि लुटेरे पास से 1.20 लाख रुपये लूट ले गए।

थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि रात के वक्त ही पुलिस ने मौके पर जाकर भी छानबीन की थी, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

किशोरी-बालक के अपहरण में गिरफ्तार 
बकेवर (इटावा)। किसी व्यक्ति की बात सुनकर कबूतर का खून लेने गई किशोरी और एक बालक के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर लिया है।

लड़की साथ में मोबाइल ले गई थी। विवेचक चौकी इंचार्ज अहेरीपुर ने उसके उसे सर्विलांस पर लगवाकर लोकेशन मालूम की और करीब 20 दिन बाद दोनों बच्चों को खोज निकाला।

घटना में पुलिस ने एक युवक गिरंद सिंह दोहरे पुत्र रामदास निवासी नगला भगौती थाना इकदिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में छह अन्य अज्ञात लोगों को पुलिस तलाश कर रही है। किशोरी का मेडिकल कराकर स्लाइड परीक्षण के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें