फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के शव का हुआ पोस्टमार्टम, झारखंड ले गए परिजन

विज्ञापन
सौरभ पांडे की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। सैफई स्थित यूपी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में सोमवार सुबह हॉस्टल के कमरे में मिले पीजी के छात्र के शव का मंगलवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया। झारखंड की लंबी दूरी तय करके आ रहे माता-पिता को हो रहे विलंब को देखते हुए नोएडा से आए छात्र के जीजा की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम पहुंचे उसके परिजन एंबुलेंस से उसका शव झारखंड ले गए। आत्महत्या के बारे में परिजन और पुलिस कोई अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के विवेकानंद हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 305-ए में रहने वाले 24 वर्षीय सौरभ पांडे पुत्र सदानंद पांडे निवासी नेताजी सुभाष कॉलोनी साहिबगंज यहां पीजीजेआर प्रथम वर्ष के छात्र थे। सोमवार सुबह उनका शव उनके कमरे में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर मोर्चरी में रखवा दिया था और उसके परिजनों को सूचना दी। मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे नोएडा से सौरभ के जीजा प्रिय प्रकाश पहुंच गए। सैफई थानाध्यक्ष चंद्र देव सिंह ने बताया कि पुलिस की परिजनों से फोन पर हुई वार्ता में सहमति के आधार पर जीजा की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम लगभग शाम 4 से 5 बजे के बीच संपन्न हुआ। शाम को उसके पिता सदानंद पांडे परिजनों के साथ निजी वाहन से पहुंच गए और एंबुलेंस से उसका शव झारखंड ले गए।
पीजीआई चौकी इंचार्ज गनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि बीते दिनों फोन पर सौरभ से हुई बातचीत में उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। रैगिंग से तंग आकर डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रैगिंग कई सालों से यहां नहीं होती है, इसके लिए वे समय-समय पर चेकिंग करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें