फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मिले संक्रमित और 62 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना की जांच में मंगलवार को संक्रमित मिलने वालों से करीब तीन गुना लोग ठीक हुए हैं। जिले में कुल 22 लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित लोगों में 10 पुरुष व 12 महिलाएं हैं। वहीं 62 मरीज बीमारी को मात देने में सफल हुए हैं। इनमें 60 मरीज होम आइसोलेशन में थे।
विज्ञापन

लोगों में भले ही कोरोना संक्रमण को लेकर अब पहले जैसी संजीदगी नहीं दिख रही, लेकिन बीमारी पर अंकुश लगाने के उपाय कारगर साबित हो रहे हैं। एक पखवाड़े से जहां संक्रमितों की संख्या में कमोवेश लगातार कमी आई है तो वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यह स्थिति तब है जब तमाम लोग बीमारी से बचाव से परहेज कर रहे हैं। अब भीड़भाड़ वाली जगहों पर इक्का दुक्का लोग ही मास्क लगाए दिख रहे हैं। लॉकडाउन हटने के बाद से निर्धारित नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी नहीं हो रही। इस प्रशासनिक ढील का भी फायदा उठाया जा रहा है।
उधर, जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। उनमें ज्यादातर होम आइसोलेट किए जा रहे और वह ठीक भी हो रहे। सैंपल प्रभारी डॉ. सुशील ने बताया कि उनका प्रयास रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाएं। पॉजिटिव लोगों का तत्काल इलाज शुरू हो सके। सीएमओ डॉ. एसएन तोमर ने बताया कि सैंपल की संख्या बढ़ने से ही संभवत: बीमारी का फैलना कुछ कम हुआ है।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि जिले में अब तक 4236 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। उनमें से 3806 ठीक हो चुके हैं। अब सिर्फ 365 लोगों का इलाज चल रहा है। उधर मंगलवार को जिले भर में कुल 2079 सैंपल लिए गए। इनमें से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें 10 शहरी व 12 ग्रामीण क्षेत्र के शामिल हैं। संक्रमित लोगों में 10 पुरुष व 12 महिलाएं रही हैं। इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 62 रही। इसमें से 60 होम आइसोलेट थे। सिर्फ एक एक मरीज सैफई व इटावा स्थित नारायण कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें