फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी सिपाही की बाइक

विज्ञापन
बाइक में लगी आग बुझाता सिपाही - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब चौराहे पर एक सिपाही की बाइक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सिपाही ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं सोशल मीडिया पर बाइक में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा, जिसे गुरुवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात सिपाही शुभम सैनी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से वापस लौट रहा था। पक्का तालाब चौराहे पर स्थित दुकान पर जूस पीने के लिए रुका। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। सिपाही जूस पी ही रहा था कि अचानक उसकी बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बाइक में फैल गई। आग का गोला बनी बाइक को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट होने से बाइक में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें