फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से टकराकर ट्रांसपोर्टर की मौत

विज्ञापन
मृतक वीपेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैंफई। थाना क्षेत्र के सैफई धनुआ मार्ग पर सांड़ से टकरा कर बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। हादसे के वक्त ट्रांसपोर्टर करहल मैनपुरी से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के भटपुरा बिहारी गांव निवासी गंगा सिंह बेटा वीपेंद्र उर्फ विकास (32) ट्रांसपोर्टर था। वह मैनपुरी के करहल में ट्रांसपोर्ट कंपनी है। वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम भी करता था। सोमवार की रात वह बाइक से करहल से अपने गांव लौट रहा था। सैफई-धनुआ मार्ग पर झिंगुपुर और बिहारी गांव के बीच उसकी बाइक सांड़ से टकरा गई। इससे अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने के बाद सड़क के किनारे सटे खेत में भरे पानी में गिर जा रहा। वहां पर लगभग दो घंटे पड़ा रहा। इससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसकी पत्नी डोली बार-बार फोन लगाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
इसके बाद परिजनों ने वीपेंद्र की तलाश शुरू की। इस दौरान गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रोड के किनारे खेत में भरे पानी में पड़ा मिला। परिजन उसे फौरन सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के वक्त ट्रांसपोर्टर ने हेलमेट लगा रखा था, जो पेड़ से टकराने के बाद सिर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें